हर जानिब वीरानी भी हो सकती है

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

हर जानिब वीरानी भी हो सकती है

सुब्ह की रंगत धानी भी हो सकती है

जब कश्ती डाली थी किस ने सोचा था

दरिया में तुग़्यानी भी हो सकती है

नए सफ़र के नए अज़ाब और नए गुलाब

सूरत-ए-हाल पुरानी भी हो सकती है

हर-पल जो दिल को दहलाए रखती है

कुछ भी नहीं हैरानी भी हो सकती है

सफ़र इरादा कर तो लिया पर रस्तों में

रात कोई तूफ़ानी भी हो सकती है

उस को मेरे नाम से निस्बत है लेकिन

बात ये आनी-जानी भी हो सकती है

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like