दुश्मन-ए-जाँ कई क़बीले हुए

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

दुश्मन-ए-जाँ कई क़बीले हुए

फिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

बद-गुमानी के सर्द मौसम में

मेरी गुड़िया के हाथ नीले हुए

जब ज़मीं की ज़बाँ चटख़ने लगी

तब कहीं बारिशों के हीले हुए

वक़्त ने ख़ाक वो उड़ाई है

शहर आबाद थे जो टीले हुए

जब परिंदों की साँस रुकने लगी

तब हवाओं के कुछ वसीले हुए

कोई बारिश थी बद-गुमानी की

सारे काग़ज़ ही दिल के गीले हुए

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like