दिल की मंज़िल उस तरफ़ है घर का रस्ता इस तरफ़

नोशी गिलानीनोशी गिलानी

1 min read · 12.4K reads

दिल की मंज़िल उस तरफ़ है घर का रस्ता इस तरफ़

एक चेहरा उस तरफ़ है एक चेहरा इस तरफ़

रौशनी के इस्तिआ'रे उस किनारे रह गए

अब तो शब में कोई जुगनू है ना तारा इस तरफ़

तुम हवा उन खिड़कियों से सिर्फ़ इतना देखना

उस ने कोई ख़त किसी के नाम लिक्खा इस तरफ़

ये मोहब्बत भी अजब तक़्सीम के मौसम में है

सारा जज़्बा इस तरफ़ है सिर्फ़ लहजा इस तरफ़

माँ ने कोई ख़ौफ़ ऐसा रख दिया दिल में मिरे

सच कभी मैं बोल ही पाई न पूरा इस तरफ़

एक हल्की सी चुभन एहसास को घेरे रही

गुफ़्तुगू में जब तुम्हारा ज़िक्र आया इस तरफ़

सिर्फ़ आँखें काँच की बाक़ी बदन पत्थर का है

लड़कियों ने किस तरह रूप धारा इस तरफ़

ऐ हवा ऐ मेरे दिल के शहर से आती हवा

तुझ को क्या पैग़ाम दे कर उस ने भेजा इस तरफ़

किस तरह के लोग हैं ये कुछ पता चलता नहीं

कौन कितना उस तरफ़ है कौन कितना इस तरफ़

नोशी गिलानी
About the poet

नोशी गिलानी

View profile & all 44 Poems / Stories

More from नोशी गिलानी

  1. अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआ - नोशी गिलानी

    अब किस से कहें और कौन सुने जो हाल तुम्हारे बाद हुआइस दिल की झील सी आँखों में इक ख़्वाब बहुत बर्बाद हुआ

    12.4K reads
  2. बहुत तारीक सहरा हो गया है - नोशी गिलानी

    बहुत तारीक सहरा हो गया हैहवा को शोर गहरा हो गया है

    12.4K reads
  3. दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआ - नोशी गिलानी

    दिल था कि ख़ुश-ख़याल तुझे देख कर हुआये शहर बे-मिसाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुए - नोशी गिलानी

    दुश्मन-ए-जाँ कई क़बील हुएफिर भी ख़ुशबू के हाथ पीले हुए

    12.4K reads
  5. हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खे - नोशी गिलानी

    हिज्र की शब में कैद करे या सुब्ह-ए-विसाल में रक्खेअच्छा मौला तेरी मर्ज़ी तो जिस हाल में रक्खे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like