कुछ भी कर सकता हूँ मैं लौट जाने के सिवा - नोमान शौक़

नोमान शौक़नोमान शौक़2 Sept 1965

3 min read · 12.4K reads

कुछ भी कर सकता हूँ मैं लौट के जाने के सिवा
कोई चारा नहीं दिल उसका दुखाने के सिवा

कब चिरागों से कोई काम लिया जायेगा
क्या किया आपने भी घर को जलाने के सिवा

कोई तो नाला इ शबगीर पे बाहर निकले
कोई तो जाग रहा होगा दीवाने के सिवा

और मत देखिये अब अदले-जहाँगीर के ख्वाब
और कुछ कीजिये ज़ंजीर हिलाने के सिवा

बाग़ की सैर से क्या फ़ायदा होना था मुझे
कुछ भी तो चुन न सका ओस के दाने के सिवा

हद तो यह है की वह नाकाम रहा इसमें भी
और क्या करना था अब मुझको भुलाने के सिवा
नोमान शौक़
About the poet

नोमान शौक़

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी