धूप आती रही इस काँच के घर में खुद ही - नोमान शौक़

नोमान शौक़नोमान शौक़2 Sept 1965

3 min read · 12.4K reads

धूप आती रही इस काँच के घर में खुद ही
वो गिरफ्तार हुआ मेरे असर में खुद ही

तुम तो बस हाथ हिलाते हो गुज़र जाते हो
शहर आ जाते हैं वहशत के असर में खुद ही

हम तो अब भी हैं उसी तन्हा-रवी[1] के कायल
दोस्त बन जाते हैं कुछ लोग सफ़र में खुद ही

हर तसव्वुर को बदन देने में मसरूफ़ हूँ मैं
ख्वाब जागे हैं मिरे दस्ते-हुनर[2] में खुद ही

क्यों चले आए हो जलता हुआ सामान लिए
हम तो रहते हैं मियाँ मोम के घर में खुद ही
नोमान शौक़
About the poet

नोमान शौक़

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी