वाँ तो मिलने का इरादा ही नहीं

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

वाँ तो मिलने का इरादा ही नहीं

याँ वो ख़्वाहिश है कि होता ही नहीं

यूँ सताने के तो लायक़ थे न हम

आप ने कुछ हमें समझा ही नहीं

जिस से तस्कीं हो मिरी ऐ क़ासिद

ऐसी तो बात तू कहता ही नहीं

और भी ऐसी तो बातें हैं बहुत

गिला-ए-रंजिश-ए-बेजा ही नहीं

ले गईं नीची निगाहें दिल को

आँख उठा कर अभी देखा ही नहीं

रश्क-ए-दुश्मन से नसीहत हुई आप

दिल वहाँ जाने को होता ही नहीं

और जो ज़ुल्म हो मंज़ूर मुझे

ग़ैर से रब्त गवारा ही नहीं

याँ तो ये मुंतज़िर-ए-वादा हम

और वाँ याद वो वादा ही नहीं

रब्त-ए-दुश्मन से है इंकार अबस

हमें इस बात का शिकवा ही नहीं

हम ख़ुदा से भी नहीं माँगते कुछ

याँ कोई अपनी तमन्ना ही नहीं

न सही कोई बुराई न सही

तुम से मिलना मुझे अच्छा ही नहीं

उस की हर बात को सच समझे 'निज़ाम'

उस सा अय्यार तो पैदा ही नहीं

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like