मिरी साँस अब चारा-गर टूटती है

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

मिरी साँस अब चारा-गर टूटती है

कहीं जुड़ती है फिर कहीं टूटती है

ये ख़ू है तुम्हारी तो क्यूँ-कर बनेगी

उधर बनती है तो इधर टूटती है

न हम पर हँसो हाल होता है ये ही

मुसीबत जो इंसान पर टूटती है

समझता हूँ कुछ मैं भी बातें तुम्हारी

ये हर तअन क्या ग़ैर पर टूटती है

ख़ुदा के लिए फिर तो ऐसा न कहना

मिरी आस ऐ नामा-बर टूटती है

यहाँ जिस के बे-देखे जी टूटता है

वहाँ उस की हर-दम नज़र टूटती है

ग़ज़ब हाथा-पाई का है लुत्फ़ होता

कोई उन की चूड़ी अगर टूटती है

अदू का भी तो घर है ऐ चर्ख़ ज़ालिम

जो आफ़त है मेरे ही घर टूटती है

तिरी बात का क्या है उनवान क़ासिद

तवक़्क़ो हमारी मगर टूटती है

ये ग़म है तो रोना भी अपना यही है

ये रोना है तो चश्म-ए-तर टूटती है

ये कहना 'निज़ाम' अब तो सोने दे मुझ को

कोई बैठे कब तक कमर टूटती है

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदीCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशी