कहिए गर रब्त मुद्दई से है

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

कहिए गर रब्त मुद्दई से है

कहते हैं दोस्ती तुझी से है

देखिए आगे आगे क्या कुछ हो

दिल की हरकत ये कुछ अभी से है

उस की उल्फ़त में जीते-जी मरना

फ़ाएदा ये भी ज़िंदगी से है

ज़िद है गर है तो हो सभी के साथ

या न मिलने की ज़िद मुझी से है

ख़ौफ़ से तुम से कह नहीं सकते

दिल में इक आरज़ू कभी से है

मुझ से पूछो हो किस से उल्फ़त है

तुम समझते नहीं किसी से है

रंजिश-ए-ग़ैर से नहीं मतलब

काम हम को तिरी ख़ुशी से है

इस क़दर आप हम पे ज़ुल्म करें

इस का इंसाफ़ आप ही से है

रश्क दुश्मन न सह सकेगा 'निज़ाम'

ये भी नाचार अपने जी से है

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like