कहते हैं सुन के माजरा मेरा

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

कहते हैं सुन के माजरा मेरा

तुम से किस रोज़ रब्त था मेरा

नामा-बर उस ने तो कहा सब कुछ

तू ने भी हाल कुछ कहा मेरा

अब तो ख़्वाहाँ विसाल का भी नहीं

कुछ अजब है मुआमला मेरा

और किस को सुनाते हो मुझ को

और किस का ये ज़िक्र था मेरा

ये भी क्या बात आई उस दिन की

ये भी कहिए क़ुसूर था मेरा

मुझ से फिर पूछने से क्या हासिल

गर समझते हो मुद्दआ मेरा

कुछ किसी बात का ख़याल भी है

ग़ैर के सामने गिला मेरा

देख कर उस का फेरा लेना मुँह

और हसरत से देखना मेरा

कुछ तो बाइस है मेरे आने का

कुछ तो तुम से है वास्ता मेरा

बेवफ़ा कहते हैं सभी तुम को

कहिए इस में क़ुसूर क्या मेरा

ऐसी बातें तो ग़ैर की होंगी

आप ने नाम ले लिया मेरा

हाल सुन के मिरा न ये तू कह

एक ही हाल है तिरा मेरा

बे-क़रारी से शब कटी होगी

ऐसा किस दिन ख़याल था मेरा

किस ने बेताब कर दिया मुझ को

कौन आराम ले गया मेरा

दम-ए-मर्ग आ के पूछते हैं 'निज़ाम'

अब तो बख़्शा कहा सुना मेरा

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like