जो सरगुज़िश्त अपनी हम कहेंगे कोई सुनेगा तो क्या करेंगे

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

जो सरगुज़िश्त अपनी हम कहेंगे कोई सुनेगा तो क्या करेंगे

जो याद आएँगी तेरी बातें तो चुप ही पहरों रहा करेंगे

जो चाहो कह लो यही ख़ुशी है तो हम भी फिर क्यूँ गिला करेंगे

जो कुछ सुनाएगी अपनी क़िस्मत तुम्हारे मुँह से सुना करेंगे

किसे ग़रज़ है फिर आप को क्यूँ सनम का बंदा कहा करेंगे

जो यूँही हम को भुलाएँगे वो तो हम भी याद-ए-ख़ुदा करेंगे

अबस ये हर-दम का चौंकना है अबस ये उठ उठ के देखना है

भला वो ऐसे हुए थे किस दिन वही तो व'अदा वफ़ा करेंगे

इलाही क़ासिद अभी न आए कि ये तवक़्क़ो भी है ग़नीमत

किया गर इंकार साफ़ उस ने तो दिल की तस्कीन क्या करेंगे

लो मिल भी जाओ न कुछ तुम्हारी ख़ता थी उस दम न कुछ हमारी

जो ये ही दिल के मुआमले हैं तो यूँही झगड़े रहा करेंगे

हमें तो देखो ये क्या हुआ है कि उन के कहने का फिर यक़ीं है

वो जो झूट यूँही कहा करेंगे अदू से यूँही मिला करेंगे

सितम की कीजे अगर शिकायत तो कहते हैं बस तुम्हें भी देखा

यहाँ कुछ ऐसी ग़रज़ है किस को किसी पे हम क्यूँ जफ़ा करेंगे

ये सच है नासेह! न होगा मिलना नहीं है अच्छा न होगा अच्छा

फिर आप को क्या बुरा कहेंगे तो अपने हक़ में बुरा करेंगे

'निज़ाम' तक़रीर फिर अबस है जवाब कुछ उस का दे सकोगे

वो उस का हर बात पर ये कहना कि हम तो अपना कहा करेंगे

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like