इस क़दर आप का इताब रहे

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

इस क़दर आप का इताब रहे

दिल को मेरे न इज़्तिराब रहे

न पटी उन से प्यार की मीज़ान

हाँ मगर रंज बे-हिसाब रहे

यूँ शब-ए-वस्ल का है आलम याद

जैसे बरसों की याद ख़्वाब रहे

हाल-ए-दिल सुन के बोल उठा क़ासिद

याद किस को ये सब किताब रहे

मुंतज़िर हूँ किसी के आने का

किस की आँखों में आ के ख़्वाब रहे

सुब्ह के इस हिजाब ने मारा

रात भर ऐसे बे-हिजाब रहे

ग़ैर का मुँह और आप से बातें

ऐसी बातों से इज्तिनाब रहे

हम भी मर कर अज़ाब से छूटे

आप भी दाख़िल-ए-सवाब रहे

हाए वो दिन ख़ुदा न लाए याद

हम से रूठे जो कुछ जनाब रहे

बहर-ए-हस्ती से कूच है दरपेश

याद मंसूबा-ए-हुबाब रहे

एक दम का यहाँ तवक़्क़ुफ़ है

ख़ेमा बे-चोब बे-तनाब रहे

कुछ न बन आई उस के आगे 'निज़ाम'

दो ही बातों में ला-जवाब रहे

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like