हो के बस इंसान हैराँ सर पकड़ कर बैठ जाए

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.5K reads

हो के बस इंसान हैराँ सर पकड़ कर बैठ जाए

क्या बन आए उस घड़ी जब वो बिगड़ कर बैठ जाए

तू वो आफ़त है कोई तुझ से उठा सकता है दिल

देख ले कोई जो तुझ को दिल पकड़ कर बैठ जाए

वस्ल में भी उस से कह सकता नहीं कुछ ख़ौफ़ से

दूर खिच कर पास से मेरे न मड़ कर बैठ जाए

दोस्तो मेरी नहीं तक़्सीर दिल देने में कुछ

दिल वो ले कर ही उठे जब पास अड़ कर बैठ जाए

इस ख़ुशामद से मिरा कुछ मुद्दआ ही और है

चाहते हो तुम ये मेरे पाँव पड़ कर बैठ जाए

उस का बल खा कर वो उठना पास से मेरे ग़ज़ब

और इक आफ़त है जो वो खिच कर अकड़ कर बैठ जाए

मुफ़्त ले लेते हैं दिल आशिक़ से अपने वो 'निज़ाम'

लाख फिर माँगे कोई थक कर झगड़ कर बैठ जाए

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like