हिलती है ज़ुल्फ़ जुम्बिश-ए-गर्दन के साथ साथ

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

हिलती है ज़ुल्फ़ जुम्बिश-ए-गर्दन के साथ साथ

नागिन भी है लगी हुई रहज़न के साथ साथ

किस की कुदूरतों से ये मिट्टी ख़राब है

किस का ग़ुबार है तिरे दामन के साथ साथ

उट्ठा था मुँह छुपाए हुए मैं ही सुब्ह को

जाता था मैं ही रात को दुश्मन के साथ साथ

कूचे में उस सनम के ख़ुदाई का लुत्फ़ है

नाहक़ फिरा मैं शैख़ ओ बरहमन के साथ साथ

दिल की तपिश ने ख़ाक उड़ाई ये ब'अद-ए-मर्ग

लाशा फिरा किया मिरा मदफ़न के साथ साथ

अल्लाह अपने रश्क का दर्जा भी अब नहीं

किस किस जगह गया बुत-ए-पुर-फ़न के साथ साथ

झोंका क़फ़स में आया जो बाद-ए-बहार का

पहलू से दिल निकल चला सन-सन के साथ साथ

अश्कों के साथ साथ तो मौजें ग़मों की हैं

आँखों के शोले हैं मिरे शेवन के साथ साथ

जिस राह से गुज़रते हैं वो, मुझ से सैकड़ों

हो लेते हैं जुनूँ-ज़दा बन बन के साथ साथ

ज़ंजीर मेरे पाँव के पीछे पड़ी है यूँ

फिरता है रिश्ता जिस तरह सोज़न के साथ साथ

कब तक किसी को खोलें किसी को करें वो बंद

फिरती है याँ निगाह तो रौज़न के साथ साथ

यूँ साथ रूह के है तन-ए-ज़ार अब 'निज़ाम'

फिरता है जैसे साया मिरा तन के साथ साथ

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like