हाल-ए-दिल तुम से मिरी जाँ न कहा कौन से दिन

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

हाल-ए-दिल तुम से मिरी जाँ न कहा कौन से दिन

मेरे कहने को भला तुम ने सुना कौन से दिन

लज़्ज़तें वस्ल की कुछ मैं ने बयाँ कीं तो कहा

आप के वास्ते दिन ऐसा हुआ कौन से दिन

जब कहा मैं ने वो क्या दिन थे जो मिलते थे तुम

हो के अंजान अजब ढब से कहा कौन से दिन

वस्ल की शब है मिलो आज तो दिल खोल के ख़ूब

ऐ मिरी जान ये जाएगी हया कौन से दिन

रशक-आमेज़ जो कुछ मैं ने कहा तो बोले

ग़ैर के साथ मुझे देख लिया कौन से दिन

हर घड़ी दिल में रहा ख़ौफ़ बिगड़ जाने का

तेरे मिलने में मज़ा हम को मिला कौन से दिन

कौन सा दिन है जो बेचैन नहीं हो के 'निज़ाम'

बे-क़रारी से न उस दर पे गया कौन से दिन

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like