गर कहूँ मतलब तुम्हारा खुल गया

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

गर कहूँ मतलब तुम्हारा खुल गया

कहते हैं अच्छा हुआ क्या खुल गया

ग़ैर की क़िस्मत की खानी है क़सम

बंद था दरवाज़ा उन का खुल गया

तुम खुले-बंदों मिलो अग़्यार से

शुक्र पाँव अब तुम्हारा खुल गया

आ गई बे-पर्दा वो सूरत नज़र

आँख की जब बंद पर्दा खुल गया

ग़ैर से अब बंद हो किस बात पर

गालियों पर मुँह तुम्हारा खुल गया

खुल गया हाल इस दिल-ए-बेताब का

मुँह दुपट्टे से जो उन का खुल गया

हों इशारे ग़ैर से और देखूँ मैं

बैत-ए-अबरू का भी माना खुल गया

नामा-बर! तेरे छुपाने से मुझे

अपनी क़िस्मत का नविश्ता खुल गया

दिल की बे-ताबी ने रुस्वा कर दिया

हाए सब पर राज़ अपना खुल गया

नामा-बर! गर ग़ैर ने देखा नहीं

कैसे फिर ख़त का लिफ़ाफ़ा खुल गया

क़ुदरत-ए-हक़ से बढ़ी इशरत की शब

शब जो उस काफ़िर का जूड़ा खुल गया

देखिए क्या दिल से दिल को राह है

राज़ जो तुम ने छुपाया खुल गया

जो न कहना था कहा सब कुछ 'निज़ाम'

राज़ बातों में वो ऐसा खुल गया

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like