गर दोस्तो तुम ने उसे देखा नहीं होता

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

गर दोस्तो तुम ने उसे देखा नहीं होता

कहने का तुम्हारे मुझे शिकवा नहीं होता

गर कहिए कि जी मिलने को तेरा नहीं होता

कहता है कि हाँ हाँ नहीं होता नहीं होता

क़ासिद के भी गर आने की उम्मीद न होती

इक दम भी तो जीने का भरोसा नहीं होता

यूँही सही हम हिज्र में मर जाते बला से

बस और तो कुछ इस से ज़ियादा नहीं होता

क्यूँ कहते हो तुम मुझ से कि आना नहीं मंज़ूर

ये किस लिए कहते हो कि आना नहीं होता

गो ग़ैर बुराई से करें ज़िक्र हमारा

इतना भी तो वाँ ज़िक्र हमारा नहीं होता

लब तक भी कभी हर्फ़-ए-तमन्ना नहीं आया

ऐसा कोई महरूम-ए-तमन्ना नहीं होता

बीमारी-ए-हिज्राँ से तो मरना ही भला था

अच्छा जो मैं होता तो कुछ अच्छा नहीं होता

गर ग़ैर से कुछ तुम को मोहब्बत नहीं होती

तो हम को ये रश्क-ए-क़लक़-अफ़्ज़ा नहीं होता

ये सच है कि तुम आओगे पर दिल को करूँ क्या

कहने का यक़ीं आप के असला नहीं होता

होता है वो सब कुछ जो सुना हो कभी तुम ने

इक तेरे न होने से यहाँ क्या नहीं होता

अब समझे कि यूँ हम को बुलाते न कभी तुम

गर आप की महफ़िल का ये नक़्शा नहीं होता

गो झूट हो धोका हो तसल्ली तो है दिल को

होता है क़लक़ और जो व'अदा नहीं होता

मक़्बूल तमन्ना तो 'निज़ाम' अपनी कहाँ हो

मक़्बूल वहाँ उज़्र-ए-तमन्ना नहीं होता

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like