गए हैं जब से वो उठ के याँ से है हाल बाहर मिरा बयाँ से

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

गए हैं जब से वो उठ के याँ से है हाल बाहर मिरा बयाँ से

कहे कोई इतना जान-ए-जाँ से मिलो नहीं तो गया में जाँ से

जो कुछ गुज़रता है मेरे दिल पर सुनाऊँ किस को वो हाए दिलबर

ख़ुदा करे फिर वो दिन मयस्सर कहूँ मैं अपनी ही सब ज़बाँ से

कभी ख़फ़ा हो के बात करना कभी वो कह कह के फिर मुकरना

फिर उल्टा बोहतान मुझ पे धरना ये तर्ज़ तुम ने लिया कहाँ से

कभी तिरे ग़म में मुझ को रोना कभी फिर आफी है चुपके होना

जो याद आता है साथ सोना तो रात कटती है किस फ़ुग़ाँ से

घड़ी घड़ी हिज्र की है बहारी दिखाए सूरत ख़ुदा तुम्हारी

सुनूँ वो बातें पियारी पियारी अजब अदा से अजब बयाँ से

तिरा ख़फ़ा हो के रूठ जाना वो मिन्नतों से मिरा मनाना

वो अपनी अपनी सी कुछ सुनाना वो बातें भी आप दिल-सिताँ से

अजब ही दुश्मन से दोस्ती की कि शक्ल अब है ये ज़िंदगी की

लबों पे चक्की है जाँ-कनी की पड़े हैं बेहोश नीम-जाँ से

कहा कुछ उस ने यहाँ किसी से ये बात क़ासिद नहीं हँसी से

गुमान होता है और ही से तिरे उलझते हुए बयाँ से

'निज़ाम' क्यूँ तू ने उस को चाहा ये दिल में क्या थी जो दिल लगाया

जो देवे तौफ़ीक़ कुछ भी मौला तो अब न मिलना कभी बुताँ से

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like