दिल पे जो गुज़रे है मेरे आह मैं किस से कहूँ

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

दिल पे जो गुज़रे है मेरे आह मैं किस से कहूँ

क्या करूँ मैं ऐ मिरे अल्लाह मैं किस से कहूँ

जब न तुम ही हाल-ए-दिल मेरा कभी आ कर सुनो

तो ये फ़रमाओ मुझे, अल्लाह मैं किस से कहूँ

मेरे साहिब के ज़रा से रब्त पर बिगड़ें न ग़ैर

ग़ैर से तुम से जो कुछ है राह मैं किस से कहूँ

दोस्तो अब कहने सुनने से नहीं कुछ फ़ाएदा

वो तो मेरे ग़म से है आगाह मैं किस से कहूँ

यूँ ही नाहक़ सर फिराते हैं मिरा आ आ के लोग

हाल अपना ऐ बुत-ए-गुमराह मैं किस से कहूँ

बे-क़रारी का सबब अपनी कहूँ किस से 'निज़ाम'

दिल पे जो है सदमा-ए-जाँ-काह मैं किस से कहूँ

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like