दिल में क्या उस को मिला जान से हम देखते हैं

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

दिल में क्या उस को मिला जान से हम देखते हैं

बल्कि जाँ है वही जब ध्यान से हम देखते हैं

चुपके बैठे हुए हैरान से हम देखते हैं

तुम तो देखो तुम्हें किस शान से हम देखते हैं

दिल निकल जाता है बे-साख़्ता उस दम अपना

दर में जिस दम तुझे दालान से हम देखते हैं

कहते हैं एक तुम्हीं तो नहीं हम पर मरते

सैकड़ों जाते हुए जान से हम देखते हैं

वाँ से मायूस चले तो हैं न पूछो फिर कुछ

पीछे फिर फिर के किस अरमान से हम देखते हैं

क्या गिला आप का जो हम को दिखाए क़िस्मत

आज कुछ और ही सामान से हम देखते हैं

कुछ रुका सा जो उन्हें देखते हैं महफ़िल में

मुँह को एक एक के हैरान से हम देखते हैं

अल्लाह अल्लाह रे ऐ बुत तिरी अफ़्ज़ाइश-ए-हुस्न

तुझ को हर लहज़ा नई आन से हम देखते हैं

हाए क़िस्मत कि अदू कहने को अपना मतलब

मुँह लगाते हैं तिरे कान से, हम देखते हैं

कभी जाने का इरादा जो वो करते हैं 'निज़ाम'

हाए उस वक़्त किस अरमान से हम देखते हैं

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like