बिगड़ने से तुम्हारे क्या कहूँ मैं क्या बिगड़ता है

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

बिगड़ने से तुम्हारे क्या कहूँ मैं क्या बिगड़ता है

कलेजा मुँह को आ जाता है दिल ऐसा बिगड़ता है

शब-ए-ग़म में पड़े तन्हा तसल्ली दिल की करते हैं

यही आलम का नक़्शा है सदा बनता बिगड़ता है

वो याद आता है आलम वस्ल की शब का वो आराइश

वो कहना छू न इस दम ज़ुल्फ़ का हल्क़ा बिगड़ता है

हमारे उठ के जाने में तिरी क्या बात बनती है

हमारे याँ के रहने में तिरा क्या क्या बिगड़ता है

वो कुछ हो जाना रंजिश उस परी से बातों बातों में

वो कहना फेर कर मुँह ये तो कुछ अच्छा बिगड़ता है

जो ब'अद-अज़-उम्र ख़त लिख्खा तो ये तक़दीर का लिख्खा

इबारत गर कहीं बनती है तो मअना बिगड़ता है

अगर ख़ामोश रहता हूँ तो जी पर मेरे बनती है

अगर कुछ मुँह से कहता हूँ तो वो कैसा बिगड़ता है

सिफ़ारिश पर बिगड़ कर हाए वो उस शोख़ का कहना

मना लेता उसे मैं पर मिरा शेवा बिगड़ता है

'निज़ाम' उस की इनायत है तो फिर किस बात का ग़म है

बनाता है वो जिस का काम कब उस का बिगड़ता है

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like