अंगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

अंगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ

देखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

बे-साख़्ता निगाहें जो आपस में मिल गईं

क्या मुँह पर उस ने रख लिए आँखें चुरा के हाथ

ये भी नया सितम है हिना तो लगाएँ ग़ैर

और उस की दाद चाहें वो मुझ को दिखा के हाथ

बे-इख़्तियार हो के जो मैं पाँव पर गिरा

ठोड़ी के नीचे उस ने धरा मुस्कुरा के हाथ

गर दिल को बस में पाएँ तो नासेह तिरी सुनें

अपनी तो मर्ग-ओ-ज़ीस्त है उस बेवफ़ा के हाथ

वो ज़ानुओं में सीना छुपाना सिमट के हाए

और फिर सँभालना वो दुपट्टा छुड़ा के हाथ

क़ासिद तिरे बयाँ से दिल ऐसा ठहर गया

गोया किसी ने रख दिया सीने पे आ के हाथ

ऐ दिल कुछ और बात की रग़बत न दे मुझे

सुननी पड़ेंगी सैकड़ों उस को लगा के हाथ

वो कुछ किसी का कह के सताना सदा मुझे

वो खींच लेना पर्दे से अपना दिखा के हाथ

देखा जो कुछ रुका मुझे तो किस तपाक से

गर्दन में मेरी डाल दिए आप आ के हाथ

फिर क्यूँ न चाक हो जो हैं ज़ोर-आज़माइयाँ

बाँधूंगा फिर दुपट्टा से उस बे-ख़ता के हाथ

कूचे से तेरे उट्ठें तो फिर जाएँ हम कहाँ

बैठे हैं याँ तो दोनों जहाँ से उठा के हाथ

पहचाना फिर तो क्या ही नदामत हुई उन्हें

पंडित समझ के मुझ को और अपना दिखा के हाथ

देना वो उस का साग़र-ए-मय याद है 'निज़ाम'

मुँह फेर कर उधर को इधर को बढ़ा के हाथ

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like