कविता-2 - निवेदिता

निवेदितानिवेदिता4 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

तुम्हारा साथ वैसा ही है जैसे
रोटी का होना या भूख का लगना
भूख है तो धरती है
धरती है तो रोटी है
रोटी है तो प्यार उगता रहेगा हमारे खेतों में
प्यार है तो धरती बची रहेगी
और धरती की उष्मा भी
प्यार खेतों में धान रोपने की तरह है
प्यार हरी घास है जो हर
भीगी सतह पर उग आती है
निवेदिता
About the poet

निवेदिता

View profile & all 18 Poems / Stories