डरते हैं प्रेम से - निवेदिता

निवेदितानिवेदिता4 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

वे प्रेम करना चाहते हैं
पर डरते हैं
उसकी परछाइयों से
डरते हैं इसकी आंच से
डरते हैं इसकी खुशबू से
डरते हैं प्रेम के मुक्ति राग से
डरते हैं कहीं प्रेम
अंधेरे कमरों से निकलकर
बारिश की तरह बरस न पड़े
वे भींगना चाहते हैं पर
खिड़कियां, दरवाजे बंद कर.
निवेदिता
About the poet

निवेदिता

View profile & all 18 Poems / Stories