ज़िन्दगी में जब हमारी ज़िन्दगी आने लगी - नित्यानन्द तुषार

Nityanand TusharNityanand Tushar31 Oct 1961

1 min read · 12.6K reads

ज़िन्दगी में जब हमारी ज़िन्दगी आने लगी
तब उदासी घर हमारा छोड़कर जाने लगी

उँगलियों से छू दिया जिस चीज़ को तुमने ज़रा
सच कहें तो चीज़ वो मन को बहुत भाने लगी

सुर्ख होंठों से लगाकर जिनको तुम केवल पढ़ो
ख़त बहुत ऐसे तुम्हारी याद लिखवाने लगी

तुम न जब तक मिल सके थे पत्थरों-सी मौन थी
तुम मिले तो ज़िन्दगी की कोकिला गाने लगी

प्यार का जब नाम लोगों ने लिया था एक दिन
तब तुम्हारी छवि उभरकर और मुस्काने लगी

होश भी उड़ ही गए थे एक दिन उस बाग में
जब तुम्हारी साँस मेरे पाँव बहकाने लगी

Nityanand Tushar
About the poet

Nityanand Tushar

Civil Engineer Poet, lyricist, Writer of 8 Books + 8(edited books) books published. editor of Hindi literary magazine `yug vanshika`, sold several thousand copies of SITAM KI UMR CHHOTI HAI. नित्यानन्द तुषार (१) नवीनतम हिन्दी ग़ज़लें (२) रंगारंग मुशायरा (३) स…

View profile & all 11 Poems / Stories

More from Nityanand Tushar

  1. उसके होंठों पर रही जो, वो हँसी अच्छी लगी - नित्यानन्द तुषार

    उसके होंठों पर रही जो, वो हँसी अच्छी लगीउससे जब नज़रें मिलीं थीं वो घड़ी अच्छी लगी

    12.8K reads
  2. माना काफ़ी सुन्दर हो ,तुममें अदभुत आकर्षण है - नित्यानन्द तुषार

    माना काफ़ी सुन्दर हो, तुममें अदभुत आकर्षण हैजितना चाहे होली खेलो तुमको खुला निमंत्रण है

    12.6K reads
  3. ये माना अजनबी हो तुम , मगर अच्छी लगी हो तुम - नित्यानन्द तुषार

    ये माना अजनबी हो तुम, मगर अच्छी लगी हो तुमतुम्हीं को सोचता हूँ मैं, मेरी अब जिंदगी हो तुम

    12.7K reads
  4. हम भटकते हैं पर अब वफ़ा के वास्ते - नित्यानन्द तुषार

    हम भटकते हैं पर अब वफ़ा के वास्तेचोट खाते हैं बहुत हम इस ख़ता के वास्ते

    12.7K reads
  5. जो रहे सबके लबों पर उस हँसी को ढूँढ़िए - नित्यानन्द तुषार

    जो रहे सबके लबों पर उस हँसी को ढूँढ़िएबँट सके सबके घरों में उस खुश़ी को ढूँढ़िए

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like