पापा की ऐनक - निशेष ज़ार

निशेष ज़ारनिशेष ज़ार6 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

पापा जी की प्यारी ऐनक,
जरा हमें बतलाओ तो-
हमको तो गोदी में पापा
कभी-कभी बिठलाते हैं,
तुम्हें नाक पर चढ़ा हमेशा
पुस्तक में खो जाते हैं।

घर से बाहर भी जब जाते
साथ तुम्हें ले जाते हैं,
हम तुमको छूना चाहें तो
गुस्सा भी हो जाते हैं।
आखिर क्या है तुममें ऐसा,
हमको भी समझाओ तो!
निशेष ज़ार
About the poet

निशेष ज़ार

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like