मिटा पाओगे सब कुछ - निर्मला पुतुल

निर्मला पुतुलनिर्मला पुतुल6 Sept 1972

8 min read · 12.4K reads

तो मिटा दो न
भयानक काली रात को
जो बरबस उमड़ती-घुमड़ती
चुभती है मेरी आत्मा को
कैसे मिटा पाओगे
मेरी यातनामय गूँगी चीत्कार

क्या करोगे क्रूर नज़रों और नज़रानों का
निपट अकेले जूझ रही हूँ जिनसे
मेरी नाभी में उठते शूल को ?

मन सिंहासन पर विराजमान
इंसाफ़ माँगती स्त्री के उठते
बलात्कारित सवालों को
कैसे मिटा पाओगे ?

क्या पाँव में चुभे
काँटो की तरह
कुरेद निकाल फेंकोगे
आत्मा में फँसी हुई पिन
गर्भ में गड़ी हुई ज़हर बुझी तीर
अन्दर ही अन्दर
नासूर बन टीसती टीस को
मिटा पाओगे किसी जन्म में ?

हज़ारों स्त्रियों के
बचाव में लड़ती
जो ख़ुद को बचा नहीं सकी
तेरी हैवानियत से
हज़ारों स्त्रियों की उफनती बेबसी को
मेरे बलात्कारित होने का जबाव दे
क्या मिटा पाओगे उन सबकी बेबसी ?

अभी-अभी जब बता रही हूँ
क्या सुन रहे हो मेरी आवाज़
क्या समझा सकोगे ख़ुद को ही
अपने जीवन और जन्म के रहस्य ?

सीधे-सीधे पूछती हूँ तुमसे
रात के सन्नाटे में
क्या कभी काँपती नहीं है तुम्हारी रूह
क्या कुछ भी तुम्हें याद नहीं आता
सुनाई नहीं देती औरतों की हिचकियाँ
और मेरी चुप्पी
क्या तुम्हें सुनाई नहीं देता
क्या तुम सो पाते हो
बेख़बर हो नींद में
ले पाते हो खुली साँस
क्या पलक ढँपी आँखों से
दिखता नहीं मेरा मासूम चेहरा
अपनी निरीहता का सबूत माँगते ?

क्या तुम्हें नहीं लगता कि
तुमने किया है क़त्ल मेरे विश्वास का
मेरी आबरू को सहेजने के बजाय
चढ़ा दी बलि
ऐसे में तुम पर समर्पित हो
कैसे कर लूँ यकीन
क्या करूँ न करूँ
बोलो न
कैसे मिटा पाओगे मेरा यह संशय
यह दुख यह दर्द
और अँधेरा
जो जून से जून तक फैला है ।
निर्मला पुतुल
About the poet

निर्मला पुतुल

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी