मैंने अपने आंगन में गुलाब लगाए - निर्मला पुतुल

निर्मला पुतुलनिर्मला पुतुल6 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

इस उम्मीद से कि उसमें फूल खिलेंगे
लेकिन अफ़सोस कि उसमें काँटें ही निकले
मैं सींचती रोज़ सुबह-शाम
और देखती रही उसका तेज़ी से बढ़ना।

वह तेज़ी सेबढ़ा भी
पर उसमें फूल नहीं आए
वो फूल जिससे मेरे सपने जुड़े थे
जिससे मै जुड़ी थी

पर लम्बी प्रतीक्षा के बाद भी
उसमें फूल का नहीं आना
मेरे सपनों का मर जाना था।

एक दिन लगा कि मैं
इसे उखाड़कर फेंक दूँ
और इसकी जगह दूसरा फूल लगा दूँ

पर सोचती हूँ बार-बार उखाड़कर फेंक देने
और उसकी जगह नए फूल लगा देने से
क्या मेरी ज़िन्दगी के सारे काँटें निकल जाएंगे?

हक़ीकत तो यह है कि
चाहे जितने फूल बदल दें हम
लेकिन कुछ फूलों की नियति ही ऎसी होती है
जो फूल की जगह काँटें लेकर आते हैं
शायद मेरे आँगन में लगा गुलाब भी
कुछ ऎसा ही है मेरी ज़िन्दगी के लिए।
निर्मला पुतुल
About the poet

निर्मला पुतुल

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like