चलते चलते शाम हो गई - निर्मला जोशी

निर्मला जोशीनिर्मला जोशी

4 min read · 12.3K reads

चलते-चलते शाम हो गई, रात तुम्हारे नाम हो गई।

ओ रे पंछी नील गगन के
गीतों में कर रैन बसेरा।
डैने हलके हो जाने से
होगा तेरे नाम सवेरा।
चर्चा होगी चौराहों पर, बात ख़ास थी, आम हो गई।

रात-रात भर रंग बिखेरे
बहुत सवेरे चलना होगा।
आज झरे है पंख गुलाबी
कल सुधियों में पलना होगा।
नज़र मिली तो हम-तुम सबकी पीड़ाएं नीलाम हो गई।

कल को भारी सांसें होगी
घुटी-घुटी सी आहें होंगी।
सूनेपन को देख-देखकर
बदली-बदली राहें होंगी।
गीत-प्रीत की इस डगरी पर मीरा भी घनश्याम हो गई।

एक हो गए आंसू-आंसू
एक हो चली सबकी धड़कन।
एक लहर सी चढ़ी जवानी
एक महक का लौटा बचपन।
एक फूल पर स्र्का समय तो एक गंध अविराम हो गई।
निर्मला जोशी
About the poet

निर्मला जोशी

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like