सामने वाली खिड़की पर
चाय का कप लिए
एक स्त्री
बारिश देख रही है
उसका नाम शगुफ़्ता ख़ान है
बूँदों को
घास-मिटटी पर पड़ते देख
वैसे ही हलचल से भर रही है
शगुफ़्ता
भर रही हूँ जैसेकि मै
यानी निर्मला गर्ग
आडवानी जी व्याख्या करें
इस चमत्कार की
रचनाकाल : 1994

अयोध्या अयोध्या थीवह थी क्योंकि वहाँ एक नदी बहती थी
मंच वायदे झंडे नारेहलचलें सारी ख़ामोश हैं
एक गिलास है जो तल तक ख़ाली हैढँका है कोस्टर से
सुबह उठती हूँ तो बरामदे रेत से भरे मिलते हैंखासकर रसोई के बाहरवाला
अग्रवाल जी का कानपुर में खाद बेचने का व्यापार हैश्रीमती अग्रवाल रोज़ाना सुबह तीन घंटे