रिक्तता - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

3 min read · 12.4K reads

  
माँ मुझे समझ नहीं पाई
उनके गले में फंगस लगी रूढ़ियों
और जर्जर परम्पराओं की सिकड़ी (ज़ंजीर) रहती थी ।
वह उनके हृदय के नज़दीक थी
मैं नहीं ।

मेरी गतिविधियाँ माँ को बेचैन करती थी
मेरे भविष्य से ज़्यादा उन्हें अपने बाक़ी बच्चों
के भविष्य की चिन्ता रहती थी
कहीं मेरे विचारों के छींटे उनपर न पड़ जाएँ ।

मेरी स्टडी में माँ की एक तस्वीर टँगी है
कभी-कभी वह तस्वीर मुझे दिख जाती है
उस दिखने में एक रिक्तता है ।
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like