पुत्रमोह - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

7 min read · 12.4K reads

बैठक में रखी मेज के शीशे के नीचे
दो तस्वीरें सजी हैं
ये तस्वीरें मेरे भइयों की हैं
एक हैदराबाद रहता है एक दिल्ली
पिताजी मेज पर घंटो व्यस्त दीखते हैं
पेट्रोल पंप बिक चुका है बाकी कारोबार
पहले से ही ठप हैं
इतने बड़े घर में पिताजी अकेले रहते हैं
बेटियों की शादी हो गई पत्नी का स्वर्गवास हुआ
(घर पुरातत्व का नमूना लगता है
एक समय खूब गुलजार था।)
खाने के बेहद शौकीन पिताजी कई कई दिन
दूध ब्रेड पर गुजारा करते हैं
मुझे याद है उनका भोजन करना
घर का सबसे अहम काम हुआ करता था
(उसके बाद सब चैन से बतियाते हुए खाते थे)
बेटों में से कभी कभी कोई आता है
अपने हिस्से के रूपये लेने
कोई नहीं कहता आप चलकर हमारे साथ रहें
हमें खुशी होगी
बड़ी बहन बीच-बीच में आती है
जितना होता है सब व्यवस्थित कर जाती
नौकर को तनखा से अलग और रूपयों का लालच देती है
ताकि टिका रहे
(बेमतलब डांटने की बाबूजी की लत तो जाने से रही)
मेरे मन में कई बार आया
मेज के नीचे की तस्वीरें बदल दूं
भाइयों की फोटो हटा
बड़ी बहन की तस्वीर लगा दूं
पर जानती हूं पिताजी सह नहीं पायेंगे मेरी
इस हरकत को
सख्त नाराज़ होंगे
बहन को भी मलाल होगा व्यर्थ पिताजी को दुख पहुंचा
पुत्र मोह का यह नाता भारत में ही बहता है
या विदेशों में भी है इसका अस्तित्व
चिंतनीय यह प्रश्न जवाब दें आप मैं विदेश गई नहीं...

(साभार: कबाड़ी का तराजू, राधाकृष्ण प्रकाशन से प्रकाशित)
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी