पंखा - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

6 min read · 12.4K reads

              
खीर-पूड़ी नहीं बनाई इस बार पितर पक्ष में
न पंडित जिमाए
न दी दान-दक्षिणा
एक पंखा ख़रीदा छत से लटकाने वाला
दे आई दर्जी मज़ीद अहमद को

इमारत के सामने ख़ाली प्लाट में झोपड़ी डालकर
रहता है मज़ीद
कलई उखड़े चंद बासन
और एक अदद सिलाई मशीन के साथ

दुबला-पतला युवक है भागलपुर से आया
ग़रीब है पर हाथ में हुनर है
उमस में पसीजते उसे देखा तो पूछा
एक पंखा क्यों नहीं खरीदते ?
काम तो तुम्हारे पास बहुत आता है

सो तो है पर महीन काम है न तुरपई-उधड़ी का
इतना कहाँ कर पाता हूँ
कितना रुपया होने से तुम पंखा ले पाओगे
मैंने पूछा

सौ रुपया रोज़ हो तो ठीक फिर ज़रा अटका
अस्सी होने पर भी बच सकता है
पर साठ से ज़्यादा हो नहीं पाता
बीमार भी तो पड़ता हूँ बीच-बीच में

देखा है उसे मैंने झिलंगी खाट में
बेसुध पड़े हुए
तभी से सोचती थी उपहार में दूँ एक पंखा
बजट का हिसाब लगाया छह-सात सौ से कम
क्या आएगा
तब क्या हो सकता है ?

उपाय कोंधा :
आशिवन मास इस बार ब्राह्मण विहीन रखा जाए
पुरखे नाख़ुश नहीं होंगे
हवा लगेगी उन्हें भी मजीद जब चलाएगा पंखा

                     
 रचनाकाल : 2003
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी