लिखो कुछ और भी - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

3 min read · 12.4K reads

  
कवि तुम हमेशा दुख और यातना और उदासी और
ऊब ही क्यों लिखते हो
लिखो कुछ और भी…

होठों पर आया वह ज़रा-सा स्मित लिखो
आँखों में चमक रहे ख़ुशी के नन्हे कण लिखो
धूप बहुत तीखी है आज
बिक गए घड़ेवाली के सारे घड़े
घर लौटते हुए उसके पैरों की चाल लिखो

शकुन्तला की साड़ी का रँग चटख है
बाल भी सुथरे जूड़े में बन्धे हुए
चम्पा का एक फूल भी खुसा है वहाँ
तसले में रेत भरते हुए वह गुनगुना रही है
उसका मरद आसाम गया था आज लौट रहा है
लिखो – उसकी यह गुनगुनाहट लिखो ।
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी