ह्यूगो शावेज़ - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

4 min read · 12.4K reads

कामरेड शावेज़
मै तुमसे प्यार करती हूँ
उसी तरह
जिस तरह वेनेज़ुएला के लोग तुमसे प्यार करते है
जिस तरह सारे महादेशों के शोषित वंचित
तुमसे प्यार करते है

तुम प्रकाश हो पारदर्शी
पृथ्वी का

चचा सैम तुमसे डरते है
मन ही मन
और यह शुभ संकेत है
तुम उनके मनसूबे समझते हो
समझाते हो दूसरे लातिनी देशो को
तुमने अपनी जुदा राह बनायीं है
तुम्हे सर्वहारा की तानाशाही नहीं जँचती
तुम्हे किसी की तानाशाही नहीं जँचती
बिना पुराना ढाँचा गिराए
तुम उसके समानांतर
नया ढाँचा खड़ा करते हो और इस तरह
अनावश्यक रक्तपात से
बचाते हो वेनेजुएला को

फिदेल कास्त्रो का नैतिक उत्तराधिकारी मानते हो
तुम ख़ुद को
कास्त्रो की ही तरह रहोगे तुम
हमारे दिलों में...
हमारे दिमाग़ में...

                  
रचनाकाल : 2007
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like