चट्टान - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

4 min read · 12.3K reads

      
हम अकेले नहीं हैं
हमारी यात्राओं के बीच यह चट्टान उपस्थित है

इसके किनारे घिस चुके हैं
त्वचा सख़्त है मगर रूखी नहीं
रंध्रों में इसकी थकान समाई है
जमा हैं कितने ही किस्से इस संदूकची में

खोलती है इन सबको यह रात में
जब चारों ओर सुनसान होता है
तारे आसमान से झाँकते हैं
टोह लेती है ठिठक कर हवा

यहाँ न कोई खिड़की है
न दरवाज़ा
फिर भी घर की संभावना मौजूद है
कान लगाकर सुनें
तो पानी के बहने की आवाज़ आएगी
वहीँ किनारे पेड़ भी होंगे कुछ हरे कुछ पत्रविहीन

यह चट्टान है जो कभी जीवाश्म नहीं बनती

                               
रचनाकाल : 1998
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like