महीने का आख़िरी सप्ताह - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

बहुत धीरे-धीरे बीतता है
महीने का आख़िरी सप्ताह

डबरों की तरह खाली हो जाते हैं
सामानों के सारे डिब्बे

घर के दरवाज़े से
इन्हीं दिनों लौटना पड़ता है
भिखारियों को खाली हाथ

इन्हीं दिनों खाली हो जाती हैं
हमारी तमाम जेबें
डोलने लगती है
पिता के चेहरे पर उधारी की छाया

हम सब इन दिनों के
ख़त्म होने का इन्तज़ार करते हैं ।

निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories