लौटना - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

चिलचिलाती धूप में
कहाँ से लौट रहे हो, दोस्त!
नंगे पाँव, झुलसा चेहरा लिए

लो ठंडा पानी पियो

कहाँ थे इतने दिन, क्या किया
बढ़ गई है दाढ़ी
आँखें धँस गई हैं
क्या तुम्हें मालूम है
तुम्हारे जाने के बाद
छोटे भाई-बहन का क्या हुआ?
पिता को मार गया लकवा
और माँ जीवित है
दूसरों के झूठे बर्तन माँजकर
कि
एक दिन लौटोगे तुम
घर की गिरती दीवारों को थामने ।


निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories