जन्मदिन - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

2 min read · 12.4K reads

प्रदीप के लिए

आज कुछ नहीं दे पाया
दोस्त को जन्मदिन पर
मुबारकबाद के सिवाय

रहा साथ दिन भर
पर खिन्न मन कहीं और भटकता रहा
खाली जेबों को कोसता

कुछ बदल गई थी मेरी आवाज़
नहीं है मेरे पास
कल का ताज़ा चेहरा ।

निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories