अगहन में किसान - निर्मल आनन्द

निर्मल आनन्दनिर्मल आनन्द30 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

वे तारों से नापते हैं
रात का समय
काम से रास्ते की दूरी

और कड़कड़ाती ठंड में
निकल पड़ते हैं
बैलगाड़ियाँ लिए खेतों की ओर

जाग जाते हैं खेत
रात के आख़िरी पहर में
उनके पहुँचते ही

रात कितनी ही अंधेरी हो
चुकते नहीं उनके अनुभवी हाथ
गाड़ी में बीड़ा रचते
भूलते नहीं उनके पाँव रास्ते

सूर्य की प्रथम किरणों के साथ
लौटते हैं वे
अन्न से लदी गाड़ियाँ लिए
अपने खलिहानों की ओर ।
निर्मल आनन्द
About the poet

निर्मल आनन्द

View profile & all 18 Poems / Stories