दो चिड़ियों की बात - निरंकार देव सेवक

निरंकार देव सेवकनिरंकार देव सेवक19 Sept 1919 – 29 Sept 1994

3 min read · 12.4K reads

एक बार दो चिड़ियाँ आकर
बैठ गईं छत की मुँडेर पर!
उनके पर थे नीले-पीले
हरे बैंजनी रंग-रँगीले!
कहा एक ने पूँछ हिलाकर
कितना अच्छा यह छोटा घर!
बच्चा एक बहुत ही सुंदर
रहता है इस घर के अंदर!
मुझे बड़ा प्यारा लगता है
नाम न जाने उसका क्या है!
मैं तो उससे ब्याह करूँगी
उसको टॉफी-बिस्कुट दूँगी!

कहा दूसरी ने मुसका कर
‘यह घर अच्छा तो लगता है, पर
चिड़ियाँ कहीं ब्याह करती हैं,
वह तो बच्चों से डरती हैं।
तू यदि उससे ब्याह करेगी,
पिंजड़े में बेमौत मरेगी।’
निरंकार देव सेवक
About the poet

निरंकार देव सेवक

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like