समानुपाती - निरंजन श्रोत्रिय

निरंजन श्रोत्रियनिरंजन श्रोत्रिय17 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

एक दिन
दस लोगों के हादसे में मरने की ख़बर
हिला कर रख देती है

अगले दिन फिर से मरते हैं दस लोग
कांप जाते हैं हम ख़बर पढ़ कर

अगले दिन फिर से दस लोगों की मौत
बमुश्किल निकाल पाती है कोई हाय मुँह से

दस लोगों के मारे जाने की ख़बर
अब एक कॉलम है अख़बार का
पढ़ते हैं जिसे हम सहज भाव से
कई बार नहीं भी पढ़ते।

फिर एक दिन अचानक मारे जाते हैं सौ लोग
हादसे में
ख़बर पढ़ कर हम फिर दहल उठते हैं।

हमारा दहलना अब
मृतकों की संख्या के सीधे समानुपाती है।
निरंजन श्रोत्रिय
About the poet

निरंजन श्रोत्रिय

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like