तुम - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारी स्मृतियाँ
इन स्याह रातों के
अन्धकार को तोड़ती
आसमान में दीप्त
सुनहरे तारे -सी
तपती भूमि पर
बारिश की प्रथम फुहार
साँझ के आसमानी क्षितिज से
तुम्हारी स्मृतियाँ उतर आती हैं
इन्द्रधनुष-सी
जीवन में मोड़-दर-मोड़
तुम मिलते रहे
प्रेम निवेदन से भरे
     तुम्हारे नेत्र
मुझे कराते अधूरेपन का एहसास
तुम विलीन हो जाते
पत्तों पर ठहरी हवाओं में
टेसू के फूलों में
समन्दर में बनतीं लहरों में
फिर भी
     मैं तुम्हे पा लेती
     सर्वत्र........।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like