तुम कब आओगे - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

पुरवा के झोंकों से
स्मृतियों के झरोखों से
पूछूँगी इस बार
तुम कब आओगे?
काले उड़ते बादलों से
विगत् सुखद पलों से
पूछँगी इस बार
तुम कब आओगे?
छायें हैं श्याम मेघ
हृदय में उठे आवेग
मेघों के पन्नों पर
लिखा है नेह बन्ध
तुम तक वो जायेंगे
विरह राग गायेंगे
सावन की इस ऋतु से
बारिश की बूँदों से
पूछँूगी इस बार
तुम कब आओगे?
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories