शिशु-सा हृदय - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

मेरा हृदय एक शिशु-सा
रूई के फाहे से भी नर्म
प्रपातों के बहते जल-सा
निर्मल, धवल, उज्ज्वल, फेनिल
मेरा हृदय खाली कागज़-सा
शब्द रहित
जिस पर नही है अंकित कुछ भी
स्याह, घृणा, विद्वेश, दूरियाँ
मेरा हृदय हरसिंगार के एक छोटे-से पुश्प-सा
अपनी संुगन्ध, सौन्दर्य व पवित्रता से पूर्ण
इसे रहने दो/बस ! यूँ ही
यह विचलित होता है
जति, धर्म, सम्प्रदाय के ईंट-गारे से निर्मित
राजनैतिक दीवारों में कैद
बालिकायें, शिशु, वृद्ध जब भी आते हैं
इनकी सीमाओं में
यह सिसकता है
अनुभूति मात्र यही पंखुड़ियों पर पड़ी
ओस की बूँद
अनायास लुढ़क गयी गर्म रेत में ।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories