मैं और तुम - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

मैं और तुम
नीले आकाश में उड़ते हुए
बादल के दो टुकड़ों की तरह हैं
जिनका अलग-अलग दिखना सिर्फ छलावा है
ये मिलेंगे जरूर
चाहे इनका अस्तित्व मिट जाये
मैं और तुम
दुनिया के आबो-हवा के थपेड़ों से
 जुदा हो कर
एक समुज्ज्वल झील के समान
हो गये हैं
जिसके ऊपर चलने वाली नाव
सिर्फ/ झील की ऊपरी सतह को
देख पाती है
छू पाती है।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories