हम रोक सकते हैं - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

5 min read · 12.4K reads

शान्ति थी चारों तरफ
सर्वत्र फैली थी हरियाली
मौसम भी अच्छा था
जमीन पर वृक्ष
वृक्षों पर बसेरा पक्षियों का
समीप ही बसा था शहर भी
शहर के बाहर बसी उस टूटी-फूटी
दलित बस्ती में
शहर से प्रवेश कर लिया गर्म हवाओं ने
घास फूस से बनी झोपड़ियाँ सुलगने लगी हैं
हवाओं की आग से
हवायें ऊँच-नीच की...
धनी-निर्धन की...
छुआछूत की...
संतोश-असंतोश की...
शनै... शनै... शनै... सुलगती इस आग से
भूमि जलने लगी है
एक ज्वालामुखी बनने लगा है जमीनों के भीतर
जिसे फटना ही है एक दिन
जलाना है ऊँच-नीच...
छुआछूत... संतोश-असंतोश...
ठंडे लावे से निर्मित होगी उर्वरा भूमि
निकलेंगे बहुमूल्य रत्न
मानवता के ... समानता के... सम्मान के...
ज्वालामुखी का फटना आवश्यक तो नहीं
सद्भावना के वृक्षों से आती
शीतल हवाओं द्वारा
हम रोक सकते हैं
गर्म हवाओं को
फटने से रोक सकते हैं ज्वालामुखी को।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories