भीड़ के संग भीड़ से कटके - नीरज गोस्वामी

नीरज गोस्वामीनीरज गोस्वामी14 Sept 1950

3 min read · 12.4K reads


ज़िन्दगी में यहाँ- वहाँ भटके
क्या मिला अंत में बता खटके

आचरण में न बात ला पाये
वक़्त ज़ाया किया उसे रटके

आखरी जब उड़ान हो या रब
मन हमारा ज़मीं पे ना अटके

वार पीछे से कर गये अपने
काश करते मुकाबला डटके

संत है वो कि जो रहा करता
भीड़ के संग भीड़ से कटके

राह आसान हो गयी उनकी
जो चलें यार बस जरा हटके

बोलना सच शुरू किया जबसे
लोग फिर पास ही नहीं फटके

आजमाना न डोर रिश्तों की
टूटती है अगर लगें झटके

रहनुमा से डरा करो नीरज
क्या पता कब कहाँ किसे पटके
नीरज गोस्वामी
About the poet

नीरज गोस्वामी

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like