डायन - नीरा परमार

नीरा परमारनीरा परमार

4 min read · 12.4K reads

आक्रोश में गुर्राते हैं सास-ससुर देवर-जेठ
गुर्राता है गांव
‘मारो ऽऽऽ... मार डालो
पति को खा जाने वाली हत्यारिन
पापिन यह
छीन लो घर-दुआर खेत-पधार
खाली न जाए वार
कुचल डालो वजूद

यही डाकिन-पिशाचिन
लाती सूखा अकाल महामारी
यही आदिमखोर बाघिन-सी
गांव के सीवान पर
हैजा मलेरिया अकाल मरण
टोने-टोटके के खूनी पंजों के निशान
गुम हो जाती है!’

पंचों के न्याय पर चमकती हैं
अहेरिया की शिकारी कुत्ते-सी आंखें
जो खुले जबड़े फाड़ खाना चाहते हैं
मादा को

उनकी नजर में
यह मादा
न गांव की बेटी है
न बहन न बहू
ना ही किसी की मां
सन्देह के कांटों में घसीटी
लाठियों से पीटी
लहूलुहान
है सिर्फ एक डायन..!
नीरा परमार
About the poet

नीरा परमार

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी