सच, सिर्फ मृत्यु है - नीलोत्पल

नीलोत्पलनीलोत्पल23 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

सच एक परदा है
सबके लिए अलग तरीके से गिरता-उठता

गिरने का सुख बारिश की बूँदें जानती हैं
गिरने का दुख ईमान से बँधा है
जिनकी कोई कहानी नहीं
वे कहानी लिखते हैं
जिनके घर नहीं, घर बनाते है

लंबे अंतराल के बाद
शब्दों का अंत हो जाता है
एक गहरा मौन अभिव्यक्ति की चरम तपस्या है

बारिश की प्रतीक्षा में
बंदरगाह अधिक व्यग्र हो जाते हैं

आदर्श इनसानों में नहीं मिलता
गिरती पत्तियों ने ही साबित किया
सच, सिर्फ मृत्यु है

अदालतें सच की छिछालेदारी हैं
सच का कोई अंतिम सबूत नहीं
तुम्हारा दिल जानता है या मेरा
नीलोत्पल
About the poet

नीलोत्पल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी