धुनक-धुनक-धुन - नीलिमा सिन्हा

नीलिमा सिन्हानीलिमा सिन्हा

3 min read · 12.4K reads

आसमान एक धुनिया,
बादल धुनक-धुनक-धुन।

बादल उड़ते ऐसे,
जैसे मेह बरसता,
या कि मन-उपवन में-
जैसे उड़े सरसता।

नाचा करती नन्हीं मुनिया,
ता-थेई, थेई-थेई-धुन!

बादल के नन्हें फाए-
खिल-खिल-खिल हँसते,
आसमान की नीली-
दाढ़ी में जा फँसते।

हाल देख यह हँसे चाँदनी,
खुनक-खुनक-खुन!

बादल धुन-धुन सुंदर-सी
एक सेज बनाता,
उस पर किरणों का-
चमकीला खोल चढ़ाता।

चंदा मामा मगन हवा की-
लोरी सुन-सुन!

-साभार: नंदन, मार्च 1999, 20
नीलिमा सिन्हा
About the poet

नीलिमा सिन्हा

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायस्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनी